Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने कामकाजी महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात, पार्टनर के सपोर्ट को बताया जरूरी
Neha Dhupia Talk About Working Woman Problem: नेहा धूपिया महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर बोलती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में कामकाजी महिलाओं की समस्याओं और समाधान को लेकर बात की।
विस्तार
हाल ही में नेहा धूपिया ने एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस पॉडकास्ट में नेहा ने शादी और मां बनने के बाद हुए बदलावों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि बिना सपोर्ट के कामकाजी महिलाओं का जीवन आसान नहीं है।
पति अंगद ने सपोर्ट किया
नेहा धूपिया ने बताया कि बेटी मेहर के जन्म के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई थी। लेकिन पति अंगद का सपोर्ट भी मिला। वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि हर कामकाजी महिला के पीछे आमतौर पर एक आदमी होता है जो उसे संभालता है। वह आपका पार्टनर और आपका पति होता है। अगर ऐसा नहीं है, तो समझ लीजिए कि कोई समस्या है, क्योंकि यह मुश्किल काम होता है।’
पति अंगद के बारे में नेहा कहती हैं, ‘मैं भी सपोर्ट देती हूं और वह भी। मुझे लगता है कि वह हमेशा 'हम' के तौर पर सोचते हैं।’
नेहा-अंगद की शादी को हो चुके हैं 8 साल
नेहा धूपिया ने मई 2018 में दिल्ली में एक निजी समारोह में एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। साल 2018 में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। फिर साल 2021 में बेटे को नेहा ने जन्म दिया। इन दिनों भी नेहा फिल्मों में अभिनय करती हैं।