{"_id":"5b04457d4f1c1bea408b7031","slug":"neha-dhupia-pregnant-at-the-time-of-marriage-discussions-about-this-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो शादी के वक्त प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो शादी के वक्त प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितने मुंह उतनी बातें और ये हो रही हैं नवविवाहिता नेहा धूपिया के बारे में। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नेहा प्रेग्नेंट थीं और इसलिए बिना हल्ला मचाएए चुपचाप ब्याह कर लिया। कुछ साइट्स में तो नेहा की शादी के बाद ढीले.ढाले कपड़े पहने तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।
विज्ञापन
दावा ये कि नेहा ने प्रेग्नेंसी के चलते ही ऐसे कपड़े पहने हैं। वहीं दूसरी ओरए इस मुद्दे पर अंगद बेदी और नेहा भी चुप हैं। पर बेटी के बारे में ऐसी बातें सुनकर पिता प्रदीप धूलिया परेशान हैं और सामने आए हैं। उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही सभी खबरों को सिरे से नकारा है।
विज्ञापन
नेहा के पिता का कहना है, नेहा और अंगद ने जल्दबाजी में शादी की है, इसलिए लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं। इससे ऐसी अफवाहों को हवा मिल रही है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। बेदी परिवार और हमारे परिवार ने मिलकर तय किया कि जब बच्चे एक-दूजे से शादी करना चाहते हैं तो फिर देर क्यों की जाए। वैसे भी दोनों के पास ढेर सारा काम है। शादी की डेट भी जल्दी निकल आई।नेगा के ढीले-ढाले कपड़े पहनने की बात पर उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है और इसमें आरामदेह कपड़े ही पहनने चाहिए।
विज्ञापन