फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia enjoying Mumbai weather Actress enjoys some fun cycling in the city Video Goes Viral

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने उठाया मुंबई के मस्त मौसम का मजा, साइकिल लेकर सड़क पर निकलीं

Sun, 25 Jun 2023 09:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा साइकिल की सवारी कर रही हैं। एक्ट्रेस की खुशी देखने लायक है।

विज्ञापन
Neha Dhupia enjoying Mumbai weather Actress enjoys some fun cycling in the city Video Goes Viral
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। वहां का मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुंबईकर बाहें फैलाकर मॉनसून का स्वागत कर रहे हैं। इसमें सितारे भी शामिल हैं। बी-टाउन के कई स्टार्स मुंबई के मस्त मौसम में बाहर का नजारा देखने निकल पड़े हैं। इनमें नेहा धूपिया भी शामिल हैं। नेहा हाल ही में मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग करती नजर आईं।

विज्ञापन

Lust Stories 2: कम्फर्ट जोन से हटकर काम करना चाहते हैं अमित शर्मा, बोले- लस्ट स्टोरीज 2 से बढ़ाया एक और कदम
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा साइकिल की सवारी कर रही हैं। एक्ट्रेस की खुशी देखने लायक है। एक्ट्रेस से पैपराजी पूछ रहे हैं, 'मैम, बारिश में आप साइकिल चला रही हैं?' इस पर नेहा कह रही हैं, 'बस ऐसे ही, और आप?' पैपराजी ने जवाब दिया, 'हम आपको फॉलो कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर की बात, पत्नी ऐश्वर्या को इसलिए दिया धन्यवाद

यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया
नेहा धूपिया के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप करोड़ों की गाड़ी में घूम सकती हो, लेकिन आप साइकिल पर घूम रही हो। क्योंकि...यह मौसम का असर है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैम आपने सलमान भाई से प्रेरणा ली है क्या?' वहीं कुछ यूजर्स नेहा को ट्रोल करते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'इलैक्ट्रिक साइकिल पर घूमने को साइकिल चलाना नहीं कहते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



टेरेंस लुईस भी निकले घूमने
बता दें कि नेहा धूपिया के अलावा कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी मुंबई के मौसम का मजा लूटते नजर आए। टेरेंस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर साइकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह कोई ऐसी वैसी साइकिल नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक साइकिल है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed