फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   neetu singh shopping for ranbir marriage

बहू के लिए शॉपिंग कर रही हैं रणबीर की मां

Mon, 01 Sep 2014 08:23 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
neetu singh shopping for ranbir marriage

रणबीर कपूर एक तरफ अपनी शादी की तैयारियों की अफवाहों को लगातार नकार रहे हैं और दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं जो अनुमानों की आग में घी का काम कर रही हैं।

विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह अपने बेटे के अलग से बन रहे फ्लैट को सजाने के लिए खूब शॉपिंग कर रही हैं। लंबे समय से चर्चा है कि रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ बांद्रा स्थित एक फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। वह जल्द ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे।
विज्ञापन


रणबीर कर चुके हैं खंडन

neetu singh shopping for ranbir marriage

हालांकि खुद रणबीर इनका खंडन कर चुके हैं लेकिन नीतू सिंह के द्वारा मुंबई से लेकर अमेरिका तक जोरदार शॉपिंग करने की खबरों ने फिर अफवाहों को हवा दे दी है। सूत्रों की मानें तो रणबीर जिस फ्लैट में रहने जाएंगे वह उनकी मां का ही है।

कहा जा रहा है कि कपूर परिवार अभी जिस बंगले में रहता है जल्द ही उसकी जगह पर एक दस मंजिला इमारत खड़ी होने वाली है। जिसमें तीन पर रणबीर कपूर रहेंगे और बाकी में उनका परिवार।


सुजैन करेगी घर का डिजाइन

neetu singh shopping for ranbir marriage

ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन इस इमारत का इंटीरियर करेंगी। सुजैन और नीतू इंटीरियर को लेकर लगातार मुलाकात और बात कर रही हैं। वैसे अब लोग सोच रहे हैं कि पिछले दिनों कैटरीना ने लिव-इन के लिए इंटरियर की जो जोरदार शॉपिंग की थी उसका क्या होगा?

साथ ही अहम सवाल यह है कि यदि पूरा परिवार शादी को लेकर इतना ही गंभीर है तो यह रणबीर कपूर को यह कहने की जरूरत क्या है कि वह और कैटरीना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वे शादी करने नहीं जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed