रणबीर की शादी के खिलाफ हुए नीतू और ऋषि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ शादी के पहले ही किराए का घर लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह दोनों 15 लाख प्रति माह के किराए वाले मकान में रहेंगे।
अब इस मामले में मोड़ आ गया है। खबरें हैं कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर को इस बात से गहरी नाराजगी है कि उनका बेटा शादी के पहले ही उन्हें छोड़कर अलग रहना शुरु कर देगा।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने संकेतों में रणबीर कपूर से यह बात कह दी है कि उन्हें यह मंजूर नहीं है कि रणबीर कैटरीना के लिए उनसे अलग रहें।
नीतू सिंह का विरोध भी
इस मामले में नीतू सिंह भी विरोध में हैं। बस उनका तरीका जरा अलग हटकर है। वह कैटरीना की उपेक्षा कर रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ अपनी चचेरी बहन निताशा नंदा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। निताशा रणबीर की आंटी ऋतू नंदा की बेटी है।
यहीं कुछ तस्वीरें नीतू सिंह और नताशा ने पोस्ट की हैं। जो तस्वीर निताशा ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू सिंह के पीछे खडी दिख रही है। लेकिन जो तस्वीर नीतू सिंह ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू के पीछे से गायब हैं।
इस पार्टी में पूरा का पूरा कपूर खानदान एक साथ इकठ्ठा हुआ था। जिसमें रणबीर, करिश्मा, अरमान, समेत घर के सभी पारिवारिक सदस्य थे। वहीं जब एक साथ पारिवारिक फोटो खिंचवाई गई तो कैट भी उनके साथ थी। लेकिन जब नीतू ने तस्वीर 'फोटो शेयरिंग पोर्टल' पर पोस्ट की तो उसमें से अपने पीछे खड़ी कैट को हटवा दिया।
लेकिन वहीं जब निताशा ने फोटो पोस्ट की तो उस तस्वीर में कैटरीना कैफ साफ-साफ नीतू के पीछे खडी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं।