फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeti Mohan Welcomes Baby Boy Nihaar Panyda Says Mom And Son Are Both Fine

खुशखबरी: नीति मोहन ने बेटे को दिया जन्म, निहार पांड्या ने पोस्ट साझा कर दी गुड न्यूज

Thu, 03 Jun 2021 07:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 07:48 AM IST
सार

  • सिंगर नीति मोहन ने बेटे को दिया जन्म।
  • एक्टर निहार पांड्या ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी खुशखबरी।
  • नीति और निहार 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन
Neeti Mohan Welcomes Baby Boy Nihaar Panyda Says Mom And Son Are Both Fine
नीति मोहन और निहार पांड्या - फोटो : Instagram

विस्तार

सिंगर नीति मोहन ने बेटे को जन्म दिया है और फैंस इस खुशखबरी को सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं। एक्टर निहार पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए ये गुड न्यूज दी है। निहार पांड्या ने नीति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए नोट लिखा है। उनकी पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


निहार पांड्या ने लिखा, 'मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे बच्चे को वो सब सिखाने का मौका दे रही हैं जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया। वो हर दिन मेरी जिंदगी में प्यार फैला रही हैं। सबसे जरूरी नीति और बेबी दोनों स्वस्थ और ठीक है। आज मुंबई में इस खूबसूरत बारिश के मौसम में हमने अपने बेटे को होते हुए देखा। हाथ जोड़ते हुए मोहन और पांड्या का परिवार डॉक्टर्स, अपने दोस्तों, परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता है। जिन्होंने हमेशा प्यार और साथ दिया।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nihaar Pandya (@nihaarpandya)

विज्ञापन
विज्ञापन

तो वहीं नीति की बहन शक्ति मोहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने नीति और निहार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेटा हुआ है। फोटो में निहार नीति को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। नीति की दूसरी बहन मुक्ति ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके नीति के मां बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

Neeti Mohan Welcomes Baby Boy Nihaar Panyda Says Mom And Son Are Both Fine
नीति मोहन और निहार पांड्या

बता दें, नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थीं।

नीति मोहन ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में गाना 'इश्क वाला लव' से डेब्यू किया था। इस गाने को विशाल शेखर ने संगीतबद्ध किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' का 'जिया रे' गाना गाया। इसके अलावा वह कई हिट गाने दे चुकी हैं। नीति जहां संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं वहीं उनकी बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन डांस के क्षेत्र में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed