फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta opens up on losing roles because she didn't know rules of the game

नीना गुप्ता का खुलासा: बताया शेखर कपूर के साथ क्यों नहीं कर पाई काम? कहा- इंडस्ट्री के नियमों से थी अनजान

Mon, 11 Oct 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि कैसे वह लोकप्रिय फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ काम करने से वंचित रह गईं। उन्होंंने इस बात को स्वीकार किया है कि वह शुरुआत में इंडस्ट्री के नियमों से अनजान थीं, जिस कारण उन्हें कई फिल्मों में भूमिकाएं भी गंवानी पड़ीं।

विज्ञापन
Neena Gupta opens up on losing roles because she didn't know rules of the game
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

विस्तार

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि कैसे वह लोकप्रिय फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ काम करने से वंचित रह गईं। उन्होंंने इस बात को स्वीकार किया है कि वह शुरुआत में इंडस्ट्री के नियमों से अनजान थीं, जिस कारण उन्हें कई फिल्मों में भूमिकाएं भी गंवानी पड़ीं। नीना ने अपनी आत्मकथा में अपने जीवन को लेकर कई खुलासे किये हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म निर्माताओं के वापस बुलाने का इंतजार करती रही, जबकि उन्हें खुद उन्हें फोन करना चाहिए था।

विज्ञापन


 

नीना ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि कैसे उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ काम करने का मौका सिर्फ इसलिए खो दिया क्योंकि वह उन्हें कॉल नहीं कर पाईं थीं। नीना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि इंडस्ट्री किसी भी उद्योग की तरह है, आप खेल के नियमों को जाने बिना किसी व्यवसाय में प्रवेश नहीं कर सकते। इंडस्ट्री के भी अपने नियम हैं, जिनको समझने के बाद ही अंदर जा सकते हैं। उन्होंने कहा, शेखर कपूर ने मुझसे कहा था कि मैं आपको कॉल करूंगा, मैं समझ रही थी कि वह मुझे कॉल करेंगे। अगर उस वक्त मुझे कोई समझाता तो शायद उनके साथ काम करने का मौका मेरे हाथ से नहीं जाता।

मुझे उन लोगों के नाम लिखने की सलाह दी गई, जिन्हें एक सप्ताह में कॉल करना है। हर दिन कम से कम दस लोगों को कॉल करें, जब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती तब तक कॉल करते रहें। इससे पहले मुझे यह सब पता नहीं था। इस वक्त नीना गुप्ता वेब सीरिज ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। नीना ने कुछ साल पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने काम मांगने वाला एक इंस्टाग्राम मैसेज पोस्ट किया था। इस घटना को अर्ध-काल्पनिक शो मसाबा मसाबा में फिर से बनाया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed