फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone, Sara Ali Khan Drug Case News: NCB sends summons to Sara Ali Khan and Deepika Padukone questioned about bollywood drugs case

सारा अली खान और दीपिका पादुकोण को एनसीबी का समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

Wed, 23 Sep 2020 07:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone, Sara Ali Khan Drug Case News: NCB sends summons to Sara Ali Khan and Deepika Padukone questioned about bollywood drugs case
दीपिका पादुकोण, सारा अली खान ड्रग केस - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput case) की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस (Bollywood Drugs case) की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर और सारा अली खान (Sara Ali khan) को समन भेजा है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को बुलाया गया है। ANI के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के आवास पर समन पहुंचाने के लिए पहुंची है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैट में 'D' मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। इनके चैट्स से खुलासा हुआ कि दीपिका पादुकोण करिश्मा प्रकाश से उन्नत किस्म की ड्रग्स 'हैश' की डिमांड कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस की जांच कर रही जांच एजेंसी बड़े स्तर पर लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में एनसीबी ने KWAN कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, जया साहा, श्रुति मोदी समेत चार लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से सबसे पहले सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से नाम निकाला था।

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। सुशांत सिंह राजपूत केस जांच के दौरान निकले ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती भी न्यायिक हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed