फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCB arrested six drug peddlers, including two Nigerian nationals, in raids at Juhu

ड्रग्स केस: मुंबई में एनसीबी ने दो नाईजीरियाई ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 07:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 31 Aug 2021 07:49 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल रात यानी 30 अगस्त को जुहू, गोरेगांव और नालासोपारा इलाकों में छापामारी की।

विज्ञापन
NCB arrested six drug peddlers, including two Nigerian nationals, in raids at Juhu
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल रात यानी 30 अगस्त को जुहू, गोरेगांव और नालासोपारा इलाकों में छापामारी की।  इस दौरान उन्होंने दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। एनसीबी की इस छापामारी में 118 ग्राम एमडी और 13 ग्राम कोकीन जब्त किया गया। बता दें कि यह छापामारी अभिनेता अरमान कोहली की गिरफ्तारी के बाद की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि ड्रग्स केस में टीवी अभिनेता अरमान कोहली को गिरफ्तार किया गया था और अब वो 1 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। बता दें कि अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ ड्रग्स बरामद किए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed