{"_id":"612e3a8e8531b72e690b0f9d","slug":"ncb-arrested-six-drug-peddlers-including-two-nigerian-nationals-in-raids-at-juhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स केस: मुंबई में एनसीबी ने दो नाईजीरियाई ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स केस: मुंबई में एनसीबी ने दो नाईजीरियाई ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार
Tue, 31 Aug 2021 07:49 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:49 PM IST
सार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल रात यानी 30 अगस्त को जुहू, गोरेगांव और नालासोपारा इलाकों में छापामारी की।
विज्ञापन
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल रात यानी 30 अगस्त को जुहू, गोरेगांव और नालासोपारा इलाकों में छापामारी की। इस दौरान उन्होंने दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। एनसीबी की इस छापामारी में 118 ग्राम एमडी और 13 ग्राम कोकीन जब्त किया गया। बता दें कि यह छापामारी अभिनेता अरमान कोहली की गिरफ्तारी के बाद की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि ड्रग्स केस में टीवी अभिनेता अरमान कोहली को गिरफ्तार किया गया था और अब वो 1 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। बता दें कि अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ ड्रग्स बरामद किए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।
विज्ञापन