फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazuddin siddiqui stops questions about irfan khan

नवाज ने साधी इरफान खान के नाम पर चुप्पी

Wed, 04 Mar 2015 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui stops questions about irfan khan

नवाजुद्दीन सिद्दिकी धीरे-धीरे बॉलीवुड के कायदे सीखते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक जब उनसे अपने लंचबॉक्स वाले को-स्टार इरफान खान से जुड़े सवाल पूछे जाते थे तो वह मासूमियत के साथ जवाब देते थे।

विज्ञापन


परंतु अब उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया है। लंचबॉक्स के बाद नवाज और इरफान की प्रतिद्वंद्विता के किस्से आम हो चुके हैं और इरफान हमेशा इस मुद्दे पर खामोश रहे हैं। लेकिन नवाज ने सदा कहा कि हम लोग इरफान उनके सीनयर और को-आर्टिस्ट हैं। हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती।
विज्ञापन


फिल्म बदलापुर के बाद नवाज ने इरफान से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली है। फिल्म में मिली तारीफ से नवाज बहुत खुश हैं। उनकी इस फिल्म के साथ इरफान भी किस्सा भी रिलीज हुई थी और लोग इस मुद्दे पर सवाल पूछ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर नवाज ने मीडिया से कह दिया है कि वह इरफान से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न न पूछे। इस बीच नवाज इस साल बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों बजरंगी भाईजान और रईस की शूटिंग में व्यस्त हैं।


उधर उनकी एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म लायन की भी चर्चा होने लगी है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन भी हैं। नवाज का कहना है कि इस फिल्म में मेरे सिर्फ दो सीन है। परंतु फिल्म की कहानी इतनी अच्छी है कि मुझे सिर्फ दो सीन के लिए इससे जुड़ना कतई बुरा नहीं लगा। मुझे अपने इस काम पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed