फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui mourns demise of his acting teacher Valentin Teplyakov

नहीं रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक्टिंग गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव, अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट

Wed, 11 Nov 2020 02:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Nov 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui mourns demise of his acting teacher Valentin Teplyakov
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वैलेंटाइन टेप्युलोव - फोटो : instagram: nawazuddin._siddiqui

रूस के मशहूर अभिनय गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने हाल ही में आखिरी सांस ली है। वैलेंटाइन टेप्युलोव के निधन से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनकी मौत पर दुख जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन टेप्युलोव को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी। वैलेंटाइन टेप्युलोव उनके अभिनय गुरु भी थे।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन टेप्युलोव की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ दिग्गज अभिनेता ने उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने अभिनय गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव के निधन के बारे में जानकारी काफी निराश हूं। यह वही शख्स थे जिन्होंने मुझे अभिनय के गुणों से परिचय करवाया और गहराई तक लेकर गए। मेरे लिए और अभिनय की कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am deeply disheartened about the loss of my Acting Guru #ValentinTeplyakov - The man who introduced me to Method Acting and it’s depth. An irreparable loss to me & to the world of Art of Acting.

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on



सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन टेप्युलोव के लिए लिखा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही वैलेंटाइन टेप्युलोव की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अभिनय गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव के साथ फिर से जुड़ने की बात कही थी।

पढ़ें: Neha Sharma: लॉकडाउन में बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं नेहा शर्मा, वर्क आउट वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed