फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Navya shares pic with Jaya fan wants to know if chairs behind them are silver

सोशल मीडिया: नव्या नवेली नंदा ने शेयर की जया के साथ तस्वीर, फैंस ने कही ये बात

Mon, 20 Sep 2021 09:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Sep 2021 09:09 PM IST
सार

नव्या नवेली नंदा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दादी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो में नव्या और जया एक-दूसरे के साथ सोफे पर बैठे हैं। नव्या ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद दुपट्टा पहना हुआ है।

विज्ञापन
Navya shares pic with Jaya fan wants to know if chairs behind them are silver
नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नव्या नवेली नंदा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दादी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो में नव्या और जया एक-दूसरे के साथ सोफे पर बैठे हैं। नव्या ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद दुपट्टा पहना हुआ है। जबकि, जया ने फ्लोरल आउटफिट पहन रखा है। तस्वीर में दोनों ही स्माइल देते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने ही एक-दूसरे को अपने बांहों पर जकड़ रखा है। नानी और पोती के तस्वीर के पीछे चांदी के रंग वाली दो कुर्सियां भी हैं।

विज्ञापन


फोटो शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, ''नानी।'' उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। महीप कपूर और नताशा पूनावाला सहित कई लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। महीप और नताशा ने इस तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया है। नव्या और जया के फैंस नानी और पोती को एक साथ देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं और तस्वीर को लाइक कर रहे हैं। इस तस्वीर पर तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस तस्वीर को लाइक किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)



 

इस फोटो पर एक शख्स ने कमेंट किया कि वह पहली बार जया बच्चन को इतना खुलकर मुस्कराते हुए देख रहा है। इस शख्स ने लिखा कि वह पहली बार जया की मुस्कान देख रहा है। वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि नानी सर्वश्रेष्ठ है। एक यूजर्स अंकूर तिवारी ने इस तस्वीर के नीचे रॉकस्टार कमेंट किया है जिसके जवाब में नव्या ने लिखा है, नानी हैं। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने लव यू कमेंट किया है। वहींं, एक यूजर्स ने लिखा, तेरी मोरनी। इस पर नव्या ने उसे दिल वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई किया। नव्या और जया की इस खूबसूरत तस्वीर को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed