सोशल मीडिया: नव्या नवेली नंदा ने शेयर की जया के साथ तस्वीर, फैंस ने कही ये बात
नव्या नवेली नंदा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दादी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो में नव्या और जया एक-दूसरे के साथ सोफे पर बैठे हैं। नव्या ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद दुपट्टा पहना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नव्या नवेली नंदा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दादी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो में नव्या और जया एक-दूसरे के साथ सोफे पर बैठे हैं। नव्या ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद दुपट्टा पहना हुआ है। जबकि, जया ने फ्लोरल आउटफिट पहन रखा है। तस्वीर में दोनों ही स्माइल देते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने ही एक-दूसरे को अपने बांहों पर जकड़ रखा है। नानी और पोती के तस्वीर के पीछे चांदी के रंग वाली दो कुर्सियां भी हैं।
फोटो शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, ''नानी।'' उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। महीप कपूर और नताशा पूनावाला सहित कई लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। महीप और नताशा ने इस तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया है। नव्या और जया के फैंस नानी और पोती को एक साथ देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं और तस्वीर को लाइक कर रहे हैं। इस तस्वीर पर तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस तस्वीर को लाइक किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
इस फोटो पर एक शख्स ने कमेंट किया कि वह पहली बार जया बच्चन को इतना खुलकर मुस्कराते हुए देख रहा है। इस शख्स ने लिखा कि वह पहली बार जया की मुस्कान देख रहा है। वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि नानी सर्वश्रेष्ठ है। एक यूजर्स अंकूर तिवारी ने इस तस्वीर के नीचे रॉकस्टार कमेंट किया है जिसके जवाब में नव्या ने लिखा है, नानी हैं। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने लव यू कमेंट किया है। वहींं, एक यूजर्स ने लिखा, तेरी मोरनी। इस पर नव्या ने उसे दिल वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई किया। नव्या और जया की इस खूबसूरत तस्वीर को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।