{"_id":"6390891ec05d24552a778ae8","slug":"national-award-winning-music-director-sanjay-leela-bhansali-music-album-sukoon-is-out-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Leela Bhansali: इंतजार हुआ खत्म! भंसाली की म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, कहां सुन सकेंगे, जानिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Leela Bhansali: इंतजार हुआ खत्म! भंसाली की म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, कहां सुन सकेंगे, जानिए
Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एल्बम को बनाकर रिलीज करने तक संजय लीला भंसाली को करीब दो वर्ष लगे हैं।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल-संजय लीला भंसाली-राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्में जितनी शानदार होती हैं, उनका संगीत भी उतना ही जबरदस्त होता है। भंसाली की फिल्मों का म्यूजिक हमेशा लोगों के दिलों में उतरता है। 'गुजारिश' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक भंसाली की तमाम फिल्मों को देखते हुए यह अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि संगीत उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। अब भंसाली ने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। वह अपने प्रशंसकों के लिए अपनी ऑरिजनल एल्बम 'सुकून' लेकर आए हैं।
विज्ञापन
भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने खूब पसंद किए गए। इसी तरह 'पद्मावत' के गाने भी खूब हिट रहे। इतना ही नहीं 'पद्मावत' के लिए भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड भी मिला। अब एल्बम 'सुकून' के जरिए भंसाली ने अपने संगीत के जुनून को और विस्तार दिया है। भंसाली की यह एल्बम आज रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
Bandaa: मनोज बाजपेयी स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा का पहला पोस्टर रिलीज, जबरदस्त है फिल्म का नाम और पंच लाइन
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एल्बम को बनाकर रिलीज करने तक संजय लीला भंसाली को करीब दो वर्ष लगे हैं। उन्होंने यह एल्बम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में पेश की है। आपको बता दें कि इस एल्बम में कुल नौ गाने हैं। इसमें शानदार पुराने गानों की भी यादें ताजा होंगी, जो आज की पीढ़ी को खूब पसंद आएंगी। इन गानों में 'गालिब होना है', 'तुझे भी चांद, 'करार', 'दर्द पत्थरों को', 'गम न होने', 'हर एक बात' , 'मुस्कुराहट' और 'सिवा तेरे' (मेल और फीनेल वर्जन) गाने शामिल हैं।
Brahmastra: सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' का बोलबाला, 'कश्मीर फाइल्स' और RRR को भी पछाड़ा
इस एलबम को मशहूर सिंगर राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, साहिल हाडा, पापोन, प्रतिभा बघेल और मधुबंती बागची जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज से सजाया है। हर एक गाना अपने आप में खास है और दिल को सुकून देने वाला है। बता दें कि यह म्यूजिक एल्बम यूट्यूब म्यूजिक के अलावा जीयोसावन, स्पॉटिफाई, हंगामा, एमेजन म्यूजिक जैसे तमाम लीडिंग एप पर उपलब्ध है।
Kgf 2: बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, इस मामले में रही बॉलीवुड फिल्म से पीछे