फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Award-Winning Malayalam Actress Kalpana no more

दिल का दौरा पड़ने से भारत की मशहूर अभिनेत्री का निधन

Mon, 25 Jan 2016 03:14 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
National Award-Winning Malayalam Actress Kalpana no more

अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए नेशनल पुरास्कार जीत चुकी भारत की मशहूर अभिनेत्री का 51 साल की उम्र में एक होटल में निधन हो गया है। खबर फैलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन सोमवार सुबह हुई। कुछ ही देर बाद एक फिल्म निर्देशक इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


निर्देशक के मुताबिक हैदराबाद के एक होटल में सोमवार सुबह होटलकर्मियों ने उन्हें उनके कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े पाया तो वे घबरा गए। कर्मियों ने तत्काल अभिनेत्री के बेहोश होने की खबर होटल प्रशासन को दी।
विज्ञापन


होलट प्रशासन ने अभिनेत्री को अस्पताल पहुंचाया और उनके शुभचिंतकों को भी इसकी खबर कर दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत चुकी हैं, सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड

National Award-Winning Malayalam Actress Kalpana no more

द हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक सोमवार सुबह मशहूर मलयालम अभिनेत्री कल्पना का हैदराबाद में निधन हो गया। फिल्म निर्देशक शिबी मलयिल ने बताया कि कल्पना हैदाराबाद में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। यहीं एक होटल में उनको दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्प‌िटल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

द‌िक्षण की कई सिनेमाई हस्तियां इस पर शोक जता रही हैं।

ആദരാഞ്ജലികൾ

Posted by Mohanlal on Sunday, January 24, 2016


फिल्म 'तानीचल्ला नजान' (2012) उनके बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड से नवाजा चुका है। दक्षिण भारत की मशहूर अत्रिनेत्रियां उर्वशी और कलारंजनी उनकी बहनें हैं। उनकी एक 16 साल की बेटी श्रीमई भी है।

द हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक कल्पना ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया फिल्म 'चार्ली' थी, जो सुपरहिट हुई थी। इसके अलावा उनकी मलयालम फिल्में 'इनम इपोझम', 'कर्नावर', 'डोलफिंस', 'बैंगलोर डेज' और 'स्पीरिट' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed