फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Award Winner and Kannada Actor sanchari vijay Dies In Road Accident

दुखद: कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता संचारी विजय का निधन, सड़क दुर्घटना में गई जान

Tue, 15 Jun 2021 08:16 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 15 Jun 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
National Award Winner and Kannada Actor sanchari vijay Dies In Road Accident
संचारी विजय - फोटो : Instagram

38 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का मंगलवार की सुबह को बंगलूरु के ओपोलो अस्पताल में निधन हो गया। बीते शुक्रवार यानी 11 जून की रात बाइक से फिसलने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनके दिमाग में कई चोटें आई थीं। इस दुर्घटना के बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी इसलिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और यह अभिनेता कोमा में चले गए। 15 जून की सुबह संचारी विजय ने अंतिम सांस ली। विजय के परिवार ने अपने बेटे के निधन के बाद उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के फिसलने से हुआ  था एक्सीडेंट

रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना शनिवार की रात के करीब 11:45 की है जब संचारी अपने एक दोस्त के साथ पीछे बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए निकले थें। विजय के दोस्त नवीन ने बताया कि बारिश की वजह से सड़कें काफी गीली थीं जिसकी वजह से उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह फिसल गई। उनकी बाइक सीधा बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में नवीन का पैर फ्रैक्चर हुआ और संचारी विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और जांघ में काफी चोटें आई थीं। इस घटना के बाद तुरंत ही इस अभिनेता को अस्पताल लाया गया और सर्जरी की गई। लेकिन डॉक्टर्स अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद भी अभिनेता को बचाने में सफल नहीं हुए।

National Award Winner and Kannada Actor sanchari vijay Dies In Road Accident
संचारी विजय - फोटो : Instagram

परिवार ने संचारी विजय के अंगदान करने का किया फैसला

संचारी विजय के निधन के बाद उनके परिवार ने उनके अंगदान करके समाज सेवा करने का निर्णय लिया है। विजय के भाई सिद्धेश ने बातचीत में कहा, 'डॉक्टर्स ने हमें बताया कि विजय के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और उनके बचने की उम्मीद बहुत कम थी। इसलिए हमने उनके अंगदान करने का निर्णय लिया है। आप सब जानते हैं कि संचारी समाज सेवा में हमेशा से आगे रहें हैं। उन्होंने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है। कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान भी उन्होंने 24 घंटे सबकी सेवा में काम किया। इसलिए हम परिवार वालों ने मिलकर उनका अंगदान करने का फैसला लिया है। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमारा साथ दिया और मदद करने की कोशिश की।'

नानू फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से किया था सम्मानित

संचारी विजय कर्नाटक के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। ये अभिनेता कर्नाटक के थिएटर सर्कल के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने साल 2011 में कन्नड़ फिल्म 'रंगप्पा होगबितना' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म 'नानू अवनाला अवलु' में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें किलिंग वीरप्पन और नथिचारामी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। संचारी विजय ने कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम करने में भी मदद की थी। उनके निधन के बाद प्रशंसकों और फिल्मी जगत में शोक की लहर छा गई है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed