Naseeruddin Shah: सिंधी भाषा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, माफी मांगते हुए कह दी यह बात
पाकिस्तान की सिंधी भाषी के लिए जो नसीरुद्दीन ने कहा है उसके लिए एक्टर को सिंधी भाषी आबादी के द्वारा इसे गलत बताया गया है। अब अपने इस बयान को लेकर नसीरुद्दीन ने सिंधी भाषी से माफी मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से ज्यादा अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नसीरुद्दीन बीते कुछ दिनों में कई ऐसे बयान दे चुके हैं, जिस पर बवाल मचा हुआ है। वहीं पिछले दिनों एक्टर ने कहा था कि सिंधी भाषा 'अब पाकिस्तान में नहीं बोली जाती।' इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हंगामा मचा दिया है। पाकिस्तान की सिंधी भाषी के लिए जो नसीरुद्दीन ने कहा है उसके लिए एक्टर को सिंधी भाषी आबादी के द्वारा इसे गलत बताया गया है। अब अपने इस बयान को लेकर नसीरुद्दीन ने सिंधी भाषी से माफी मांगी है।
ट्रोल के बाद बदला नसीरूद्दीन शाह का मिजाज
सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन के इस बयान के बाद अभिनेता की जमकर आलोचना की जा रही है। अब दिग्गज अभिनेता ने 'पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी' से माफी मांगी है। अपने नए फेसबुक पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान पर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि नसीरुद्दीन ने अपने बयान में सिंधियों का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज
अभिनेता ने पाकिस्तानी सिंधी भाषी से माफी मांगी
पिछले दिनों अभिनेता ने सिंधी भाषा पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। अभिनेता ने कहा था कि पाकिस्तान में सिंधी भाषा अब नहीं बोली जाती है, इस बात पर सिंधी भाषी भड़क गए और एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। अब अभिनेता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'ओके ओके, मैं पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी से माफी मांगता हूं, जो मुझे लगता है कि मेरी गलत राय से बहुत आहत हैं। मैं मानता हूं कि मुझे गलत जानकारी थी, लेकिन क्या इसके लिए मुझे सूली पर चढ़ाना जरूरी है?'
Rupali Ganguly: सफलता के बाद भी मायूस हैं अनुपमा की रूपाली गांगुली, इस गिल्ट के साथ जी रहीं एक्ट्रेस
इस सीरीज में आए थे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें नसीरुद्दीन को आखिरी बार वेब सीरीज 'ताज' में देखा गया था। इस सीरीज में नसीरुद्दीन के अलावा अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी, संध्या मृदुल, राहुल बोस जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।