फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Fakhri, Lisa Haydon and Jacqueline Fernandez to brush up on their Hindi

इस चर्चित फिल्म की तीनों हीरोइनों को नहीं आती हिन्दी!

Thu, 10 Sep 2015 12:59 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nargis Fakhri, Lisa Haydon and Jacqueline Fernandez to brush up on their Hindi

फिल्म बन रही है हिन्दी में, मशहूर निर्देशक, बडे सितारे, फिल्म में तीन हीरोइन। लेकिन तीनों ही हीरोइनों को हिन्दी नहीं आती। तो अब क्या होगा? कैसे बनेगी ये फिल्म? हम बात कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसपुल-3 की। ये हाउसफुल सीरीज की तीसरी फिल्म है।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख हैं। फिल्म की हीरोइन हैं लीजा हेडन, नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज। तीनों ही हीरोइन हिन्दी नहीं बोल पाती हैं। ऐसे में निर्देशक परेशान हैं। खैर उन्होने इसके लिए तरकीब निकाल ली है।

विज्ञापन

निर्देशकों को बनना पड़ रहा है मास्टर जी

Nargis Fakhri, Lisa Haydon and Jacqueline Fernandez to brush up on their Hindi

'हाउसफुल-3' का निर्देशन साजिद-फरहाद कर रहे हैं उन्होने साजिद खान की जगह ली है। डीएनए की खबर के मुताबिक, निर्देशक तीनों हीरोइनों को हिन्दी की क्लास देने में लगे हुए हैं। फिल्म डायरेक्टर चाहते हैं कि उनकी हीरोइन फिल्म में खुद अपने डायलॉग बोल सकें।

इन तीनों हीरोइनों को हिन्दी सिखाना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि तीनों आपसे में बहुत ज्यादा बात नहीं करती हैं। निर्देशक की मेहनत कितनी कामयाब होती है, यो तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। हाउसफुल-2 बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन इस बार साजिद नाडियाडवाला काफी मेहनत कर रहे हैं। उनका कहना है फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed