फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Fakhri left for NewYork After Uday Chopra refused to marry

ब्वॉयफ्रेंड ने किया शादी से मना तो सब छोड़ विदेश गई ये हीरोइन

Mon, 16 May 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Nargis Fakhri left for NewYork After Uday Chopra refused to marry

भले ही नर्गिस फाखरी और उदय चोपड़ा का अफेयर बॉलीवुड के बाकी जोड़ों की तरह हर वक्त सुर्खियों में न रहा हो और दोनों ने खुलेआम रिश्ता न कबूल किया हो लेकिन दोनों काफी वक्त से साथ थे। अब खबर है कि इन दोनों के बीच भी दरार आ गई है और वजह है शादी।

विज्ञापन


नर्गिस अपनी फिल्म 'अजहर' के रिलीज होने से कुछ ही हफ्तों पहले ही सब छोड़ छाड़ कर अपने घर न्यू यॉर्क भाग गईं। हालांकि कारणों का पता नहीं है लेकिन नर्गिस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे कुछ वक्त आराम करना चाहती हैं।
विज्ञापन


अब समाने आ रहा है कि अचानक घर जाने के पीछे वजह थी उदय का शादी से इनकार कर देना।

निर्माताओं को परेशान छोड़ गईं नर्गिस

Nargis Fakhri left for NewYork After Uday Chopra refused to marry

नर्गिस ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। सूत्रों के मुताबिक,''वैसे तो वे कुछ ईवेंट में गईं लेकिन बीच में ही उनका मन बदल गया और वो देश छोड़ कर चली गई हैं। वो 'अजहर' और 'हाउसफुल 3' को बीच में ही छोड़ कर न्यू यॉर्क चली गई हैं और 'बैंजो' का शेड्यूल भी अधूरा है। उन्होंने वहां भी निर्माताओं को मझदार में छोड़ दिया है।''

सूत्रों का ये भी कहना है कि नर्गिस पूरी तरह तैयार थीं उदय से शादी की खबर का ऐलान करने के लिए लेकिन उदय ने अपना मन बदल लिया जिससे निर्गिस को झटका लगा है।

निर्माताओं को परेशान छोड़ गईं नर्गिस

Nargis Fakhri left for NewYork After Uday Chopra refused to marry

एक वक्त था जब उदय शादी के लिए बहुत उत्सुक थे और उन्होंने नर्गिस को प्रपोज किया था लेकिन उस वक्त नर्गिस अपने करियर और हॉलीवुड फिल्मों पर ध्यान देना चाहती थीं।

अब स्थिति पलट गई है। नर्गिस की उदय से काफी बड़ी लड़ाई हुई, वो मानसिक रूप से तनाव में आ गईं और रातो रात ही चली गईं। इन सबमें सच कितना है, ये तो पचा नहीं लेकिन उदय और नर्गिस के बीच दूरियां जरूर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed