फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nanda Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life career and Filmy Struggle

Nanda: बेमन से फिल्मों में आई थीं अभिनेत्री नंदा, पहले प्यार की मौत के बाद जीवन भर रहीं अविवाहित

Wed, 08 Jan 2025 08:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Jan 2025 08:00 AM IST
सार

अभिनेत्री नंदा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। नंदा का जन्म 8 जनवरी 1939 को हुआ था। नंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। फिल्मी दुनिया में आने की नंदा की कहानी बेहद ही दिलचस्प है।

विज्ञापन
Nanda Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life career and Filmy Struggle
नंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में जब भी खूबसूरती और उम्दा अभिनय करने वाली अभिनेत्रियों का नाम लिया जाता है, उसमें अभिनेत्री नंदा को जरूर याद किया जाता है। हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री नंदा की छवि 'छोटी बहन' वाली थी। क्योंकि उन्होंने पांच साल की उम्र से ही हीरो की छोटी बहन की भूमिका निभाना शुरू कर दिया था। हालांकि, कहते हैं कि शुरू में नंदा बेमन से ही इंडस्ट्री में आई थीं, लेकिन पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई और 10 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी फिल्मी पारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


फिल्म में लड़के का रोल करने के लिए कटवा लिए थे बाल
अभिनेत्री नंदा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। नंदा का जन्म 8 जनवरी 1939 को हुआ था। नंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। फिल्मी दुनिया में आने की नंदा की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। जब अभिनेत्री पांच साल की थीं और अपने स्कूल से लौटी थीं तो पिता ने उनसे कहा कि एक फिल्म में तुम्हारी शूटिंग है, लेकिन इसके लिए तुम्हें अपने बाल काटने होंगे। अभिनेत्री नंदा के पिता विनायक दामोदर कर्नाटकी मराठी फिल्मों के सफल अभिनेता और निर्देशक थे। मां के समझाने पर नंदा के बाल लड़कों की तरह काट दिए गए।
विज्ञापन


आजाद हिंद फौज में जाना चाहती थीं अभिनेत्री
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री नंदा ने बताया था कि उनका बचपन से सपना था कि वह आजाद हिन्द फौज में जाना चाहती थीं। देश की आजादी में अपना योगदान देना चाहती थीं। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह उन्हें कोल्हापुर से मुंबई लेकर आ गई। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘शोर’ बतौर अभिनेत्री नंदा की अंतिम हिट फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताउम्र अविवाहित रहीं अभिनेत्री
खबरों की मानें तो अभिनेत्री नंदा निर्देशक मनमोहन देसाई से प्यार करती थीं। यह प्यार दोनों तरफ से था, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया और मनमोहन ने शादी कर ली। मनमोहन की शादी के बाद नंदा अपनी ही जिंदगी में काफी सिमट गईं। हालांकि, कुछ समय के बाद मनमोहन की पत्नी का निधन हो गया और उन्होंने फिर से नंदा से अपने प्यार का इजहार किया। नंदा ने उनके प्यार को स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद दोनों ने सगाई भी की थी। सगाई के दो साल मनमोहन देसाई की एक हादसे में मौत हो गई। इसके बाद नंदा जीवन भर अकेली रहीं और शादी नहीं की।


जवाहरलाल नेहरू से मिला था विशेष पुरस्कार 
अभिनेत्री नंदा को जवाहरलाल नेहरू से विशेष पुरस्कार भी मिला था। यह सम्मान उन्हें दिनकर पाटिल की मराठी फिल्म ‘कुलदेवता’ के लिए दिया गया था। फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब सराहना की गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed