फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nana patekar walks out housefull 4

# MeToo: फिल्म हाउसफुल 4 से बाहर हुए नाना पाटेकर

Sat, 13 Oct 2018 07:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
nana patekar walks out  housefull 4
nana patekar and dimpla kapadia

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे नाना पाटेकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस तनुश्री के आरोप के बाद नाना पाटेकर की हर जगह आलोचना हो रही है। जिसके चलते वह अब फिल्म 'हाउसफुल 4' का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा है कि यह उनके हक में होगा कि वह फिल्म में काम न करें।

विज्ञापन

nana patekar walks out  housefull 4
Nana Patekar

आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। अक्षय का कहना है कि जब तक इस फिल्म से जुड़े लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। अक्षय ने ट्विट के जरिए कहा है कि वह किसी भी यौन शोषण के आरोपी के साथ काम नही करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

nana patekar walks out  housefull 4
Nana Patekar

नाना से पहले साजिद खान भी इस फिल्म से किनारा कर चुके हैं। साजिद पर #MeToo के तहत तीन लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, रैचल वाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय उनके खिलाफ खुलकर बोली हैं। विवाद बढ़ता देख साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 से किनारा कर लिया है। इसकी शूटिंग फिलहाल जैसलमेर में चल रही थी।

विज्ञापन

nana patekar walks out  housefull 4
नाना पाटेकर - फोटो : Getty

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद खान के साथ हुए अपने अनुभव शेयर किए हैं। बिपाशा ने साजिद खान के साथ फिल्म 'हमशक्ल्स' की थी। बिपाशा बसु ने लिखा कि 'मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने आकर बोल रही है कि किस तरह पुरुषों ने अपने पावर को दिखाकर उनका शोषण किया है लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसका (साजिद खान) महिलाओं के प्रति व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। जो कि फिल्म के सेट पर मुझे डिस्टर्ब करता था। वो खुलेआम गंदे जोक्स बोलता था। लड़कियों के प्रति वो असभ्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed