फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar The Vaccine War Actor expressed his desire to work in Malayalam cinema know in details

Nana Patekar: हिंदी फिल्मों के बाद मलयालम सिनेमा में काम करना चाहते हैं नाना पाटेकर, अभिनेता ने जताई इच्छा

Sun, 10 Dec 2023 08:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 10 Dec 2023 08:06 PM IST
सार

नाना पाटेकर हाल ही में केरल के 28वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर पहुंचे थे। इस इवेंट में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की और खुलासा किया कि पिछले 50 वर्षों में केरल के किसी भी निर्देशक ने उनसे फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
Nana Patekar The Vaccine War Actor expressed his desire to work in Malayalam cinema know in details
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर पिछले दिनों फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अभिनेता फिल्म को प्रमोट करने से लेकर इसकी रिलीज के बाद तक मीडिया खबरों में बने हुए थे। हालांकि, नाना पाटेकर इस समय अपने द्वारा जताई गई एक इच्छा के चलते चर्चा में हैं। हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले नाना पाटेकर हाल ही में तिरुवनंतपुरम में केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफके) में हिस्सा लिया। इस इवेंट में अभिनेता ने मलयालम सिनेमा में काम करने की इच्छा व्यक्त की।  

विज्ञापन

केरल पहुंचे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर हाल ही में केरल के 28वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर पहुंचे थे। इस इवेंट में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की और खुलासा किया कि पिछले 50 वर्षों में केरल के किसी भी निर्देशक ने उनसे फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया है। अभिनेता ने कहा, 'मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आईएफएफके में मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं 32 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहली बार केरल आया था। तब से सामाजिक और राजनीतिक दोनों के ही नजरिए से यहां कुछ भी नहीं बदला है। लोग दिल से ज्यादा सोचते हैं। इसलिए, भाषाएं अलग-अलग होने पर भी संवाद करना आसान है। इसे ऐसा ही होना चाहिए।'
विज्ञापन

Samantha: निर्माता बनीं सामंथा, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयालम फिल्मों में काम करना चाहते हैं नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने इस इवेंट में  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की लंबे समय से चली आ रही अपनी रुचि व्यक्त की और अफसोस जताया कि अपने शानदार पांच दशक के करियर के दौरान उन्हें कभी भी मलयालम सिनेमा में काम करने का अवसर नहीं मिला। अभिनेता ने कहा, 'पिछले 50 वर्षों में केरल से एक भी निर्देशक ने कभी मुझसे संपर्क नहीं किया... इसका मतलब है कि मुझे एक अभिनेता के रूप में सुधार करना होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और आपको निराश नहीं करूंगा।'
Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी के हाथ लगी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट'? अभिनेत्री ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

इस फिल्म में नजर आए थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में काम करते देखा गया था। यह फिल्म खूब प्रचार प्रसार के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने से चूक गई थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही बेहद खराब प्रतिक्रिया मिली थी।
Parineeti Chopra: क्या पति राघव की तरह राजनीति में आएंगी परिणीति? अभिनेत्री का जवाब सुन समझ जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed