{"_id":"670f53ed8e8bc7d4c200ff4c","slug":"nana-patekar-did-not-want-to-listen-to-the-script-of-welcome-bhool-bhulaiyaa-3-director-anees-bazmee-reveals-r-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anees Bazmee: 'वेलकम' की स्क्रिप्ट नहीं सुनना चाहते थे नाना पाटेकर, अनीस बज्मी को इसलिए दी थी मां कसम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anees Bazmee: 'वेलकम' की स्क्रिप्ट नहीं सुनना चाहते थे नाना पाटेकर, अनीस बज्मी को इसलिए दी थी मां कसम
Wed, 16 Oct 2024 11:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
अनीस बज्मी-नाना पाटेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीस बज्मी की साल 2007 की फिल्म 'वेलकम' को आज एक कल्ट क्लासिक माना जाता है। फिल्म के कुछ क्षण और पात्र हैं, जिनकी अपार लोकप्रियता है। उदाहरण के लिए नाना पाटेकर और अनिल कपूर के किरदार उदय शेट्टी और मजनू भाई। इसी बीच अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशन के दौरान अनीस बज्मी ने नाना पाटेकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। निर्देशक ने बताया कि पाटेकर शुरू में 'वेलकम' की स्क्रिप्ट नहीं सुनना चाहते थे। साथ ही वह चाहते थे कि बज्मी मां की कसम खाकर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें ये फिल्म साइन करनी चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनीस बज्मी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
फिल्म से जुड़ी यादें ताजा करते हुए अनीस ने हाल ही में खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने स्क्रिप्ट सुनने से ही इनकार कर दिया था। निर्देशक ने नाना को कास्ट करने और उनके साथ फिल्म में काम करने की यादें ताजा कीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'वो कहानी सुनने के लिए ही तैयार नहीं थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम अपनी मां की कसम खाओ और बताओ कि मुझे ये करना चाहिए या नहीं। मैं कहानी नहीं सुनना चाहता।'
विज्ञापन
Raveena Tandon: पैसे ऐंठने के इरादे से रवीना पर किया गया मॉब अटैक? बोलीं- रिकॉर्ड करने के लिए सीसीटीवी नहीं था
विज्ञापन