{"_id":"5b75ac5a42c7924a1702f7c7","slug":"nagmani-nag-ka-gahana-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नागमणि' दिखाएगी लोग कैसे पैसे कमाने की लालच में इंसानियत को जाते हैं भूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नागमणि' दिखाएगी लोग कैसे पैसे कमाने की लालच में इंसानियत को जाते हैं भूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नागमणिः नाग का गहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में इन दिनों नए विषयों की तलाश जोरों पर है। इसलिए कुछ अछूते विषय भी सामने आ रहे हैं। निर्माता बाबू राजोरिया और निर्देशक प्रीति-प्रकाश नागों की तस्करी से जुड़े मुद्दे पर फिल्म 'नागमणि: नाग का गहना' ला रहे हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होगी। पिछले हफ्ते मुंबई में इसका ट्रेलर और संगीत रिलीज किया गया।
विज्ञापन
राजोरिया ने बताया कि कहानी में तथ्य और फैंटेसी को मिलाया गया है। एक तरफ जहां यह बताया गया है कि किंवदंतियों के अनुसार कैसे सर्पों के बारे में हंसी-मजाक में कही गई बातें कई बार सत्य हो जाती हैं, वहीं कहानी को सांपों की तस्करी से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सांपों की तस्करी एक गंभीर अपराध है जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सांपों की तस्करी से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो बताती है कि लोग पैसे कमाने की लालच में इंसानियत को भूलते जा रहे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी अगली फिल्म फूकन की घोषणा की, जिसमें सुधा चंद्रन, टीनू आनंद और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन