नागार्जुन अक्किनेनीः तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार ने लगवाया कोरोना का टीका, फैंस से की ये खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मनोरंजन जगत के सितारे अब कोरोना का टीका लगवाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण सिनेमा के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है। दक्षिण भारतीय स्टार ने मंगलवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। बता दें कि वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है।
कोरोना का टीका लगवाने के बाद नागार्जुन ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने कल कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लिया। मैं इसके साथ ही अपील करता हूं कि जो भी टीका लगवाने के योग्य हैं वो जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लें। इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो टीका लगवाते नजर आ रहे हैं।
Got my #covaxin jab yesterday .. absolutely no down time👍😊I urge whoever is eligible to take the vaccine!!
विज्ञापन विज्ञापन
You can now register for your #Covid19vaccine at https://t.co/Rm3ZUrv1Kx Book your vaccine. and get it done! #Unite2FightCorona#VaccineVarta@MoHFW_India @BMGFIndia pic.twitter.com/B4wjGoKLjx — Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) March 17, 2021
बता दें कि नागार्जुन से पहले दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वहीं बॉलीवुड जगत के बहुत से सुपरस्टार ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। हाल ही में आशा पारेख और अनूप जलोटा की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई। बता दें कि आशा पारेख और अनूप जलोटा से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएंगे।