{"_id":"61ff908903eeb53211728231","slug":"naga-chaitanya-reveals-why-he-agreed-to-do-aamir-khan-kareena-kapoor-khan-starrer-laal-singh-chaddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: नागा चैतन्य का खुलासा, फिल्म लाल सिंह चड्डा में काम करने के लिए इस वजह से हुए थे तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य का खुलासा, फिल्म लाल सिंह चड्डा में काम करने के लिए इस वजह से हुए थे तैयार
Sun, 06 Feb 2022 02:42 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:42 PM IST
सार
तेलुगु सुपरस्टार नागा चैतन्य बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और टॉम हैंक्स अभिनीत ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। फिल्म लाल सिंह चड्डा को बैसाखी के त्योहार के दिन 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु सुपरस्टार नागा चैतन्य बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और टॉम हैंक्स अभिनीत ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। फिल्म लाल सिंह चड्डा को बैसाखी के त्योहार के दिन 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने खुलासा किया है कि वह आमिर खान की वजह से इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हुए थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म लाल सिंह चड्डा के लिए हां करने की मुख्य वजह यह थी कि वह 'रंग दे बसंती' फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने और उनसे सीखने का अवसर नहीं छोड़ना चाहते थे। नागा चैतन्य ने कहा कि उन्हें अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि आमिर खान एक ऐसा अभिनेता है जो सेट पर बेहद सावधानी बरतते हैं।
विज्ञापन
नागा चैतन्य का कहना था कि इस फिल्म में काम करने का अनुभव उनके लिए जादुई था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 45 दिनों तक कारगिल में विषम परिस्थितियों में शूटिंग की थी।नागा चैतन्य ने यहां तक कहा कि उन्हें अपने युवा दिनों में 'फॉरेस्ट गंप' देखना और उसे पसंद करना याद है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन वह यह फिल्म करेंगे।
विज्ञापन