Naane Varuvean: सिनेमाघरो के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी धनुष की 'नाने वरुवेन', इस दिन अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज धनुष और सेल्वाराघवन की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'नाने वरुवेन' के वैश्विक डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी अभिनेता ने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है। ऐसे में हमारे पास धनुष के फैंस के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुन सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज धनुष और सेल्वाराघवन की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'नाने वरुवेन' के वैश्विक डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। यह फिल्म जल्द ही अमेजन पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद होगी।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब धनुष की यह बेहतरीन फिल्म 27 अक्टूबर से दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक अब अपने घरों में आराम से इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि यह धनुष और निर्देशक सेल्वाराघवन का साथ में पांचवां प्रोजेक्ट है, जिसमें धनुष को दोहरी भूमिकाओं में देखा जा सकता है।
The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता
सेल्वाराघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता प्रभु की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसकी बेटी पर भूतिया साया है। उसके पास अपनी बेटी को बचाने का एकमात्र तरीका अपने लंबे समय से अलग रह रहे जुड़वां भाई काथिर से मिलवाना है, जो एक हत्यारा होता है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है और यह दिलचस्प होती जाती है।
जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग पर दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, मिलने उमड़ा फैंस का हुजूम