{"_id":"ded4253c-71db-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"my-valentine-will-be-amitabh-and-ajay-devgun-says-kareena","type":"story","status":"publish","title_hn":" करीना ने कहा, अमिताभ और अजय देवगन मेरे वैलेंटाइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना ने कहा, अमिताभ और अजय देवगन मेरे वैलेंटाइन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे अपने शौहर सैफ अली खान के साथ नहीं बल्कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ मनाएंगी। उन्होंने खुद कहा कि अमिताभ बच्चन और अजय देवगन इस बार उनके वैलेंटाइन होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, करीना कपूर वैलेंटाइंस डे के दिन अपनी आने वाली फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और अजय देवगन काम कर रहे हैं। वे दोनों भी उस दिन करीना के साथ शूटिंग डेस्टिनेशन पर होंगे। इसी पर करीना ने हंसते हुए कहा कि 14 फरवरी को मेरे वैलंटाइन तो अमित जी और अजय देवगन होंगे।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है और फिल्म में अर्जुन रामपाल व मनोज बाजपेयी भी काम कर रहे हैं। करीना ने कहा कि यह संभव नहीं है कि मैं वैलेंटाइन डे पर शूटिंग छोड़कर मुंबई जाऊं। इसलिए बेहतर है कि मैं यहीं पर अपना वैलेंटाइन चुल लूं। तो सैफ बाबू आप टेंशन में न आइएगा करीना ने यह बातें मजाक में कहीं हैं। प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' 15 अगस्त हो रिलीज हो रही है।
विज्ञापन