दीपिका का वायरल वीडियो: मैं महिला चुनूं या मर्द, मेरी मर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है जिसमें दीपिका महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाती नजर आईं।
इस वीडियो में दीपिका 98 महिलाओं के साथ काले कपड़ों में नजर आ रही हैं।
माई चॉइस नामक इस 2 मिनट 35 सेकंड के वीडियो का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इससे पहले दीपिका होमी के साथ कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी फिल्म में काम कर चुकी हैं। वीडियो के प्रड्यूसर दिनेश विजान हैं।
मैं फैसला कर सकती हूं कि मैं कब शादी करुंगी
माई चॉइस एक ब्लैक ऐंड वाइट वीडियो है, जिसमें 29 साल की दीपिका ने महिलाओं के बारे में पुरुषों की कुंठित सोच को बदलने की बात कही है।
वीडियो में दीपिका ने कहा, 'मैं अपनी पसंद के हिसाब से जैसे चाहती हूं, वैसे जिंदगी गुजार सकती हूं। जैसा चाहती हूं, वैसे कपड़े पहन सकती हूं, यह फैसला कर सकती हूं कि मेरी काया कैसी होगी, कब शादी करना चाहती हूं। यह फैसला मुझे करना है कि मैं स्ट्रेट रहना चाहती हूं या समलैंगिक।
वीडियो में फरहान अख्तर की पत्नी अधुना, बहन जोया अख्तर और होमी की डिजाइनर पत्नी अनीता भी नजर आ रही हैं।
देखिए विडियों-