फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Music video of Bareillys Shubhangi hit on social media

बरेली की शुभांगी के म्यूजिक वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Sun, 18 Feb 2018 06:05 PM IST
समीर चटर्जी
समीर चटर्जी Updated Sun, 18 Feb 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Music video of Bareillys Shubhangi hit on social media
shubhangi
यह कहानी उन युवाओं के लिए है, जो सपने देखते हैं। वेलेंटाइन वीक में ही लॉन्च शुभांगी पांडेय के म्यूजिक वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। बरेली के इज्जतनगर की शुभांगी ने मलयालम म्यूजिक वीडियो 'इनीउन्नुम' में जिस कशिश के साथ एक चित्रकार की भूमिका में कैनवस पर एक युवा जोड़े का चित्र बनाकर नायक के संग होने की ख्वाहिश का इजहार किया है, उसे युवा खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


’क्रिव कैट इंटरटेनमेंट’ की पहल पर लेफि्टनेंट कर्नल मोहनलाल की ओर से लॉन्च इस म्यूजिक वीडियो को चौबीस घंटे के भीतर ही तकरीबन छब्बीस हजार से ज्यादा लोगों ने देखा, सराहा। गैर मलयालम भाषी होते हुए भी शुभांगी ने प्रभावी तरीके से मलयालम वीडियो में पैठ बनाई है, इसलिए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही उसे तकरीबन पूरे देश में सराहना मिल रही है। 
विज्ञापन

 

अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से ग्राफिक डिजाइन के दूसरे वर्ष की छात्रा शुभांगी की कला, नृत्य, खेल, अध्ययन एवं लेखन में भी गहरी रुचि है। म्यूजिक वीडियो 'इनीउन्नुम' में जलवा बिखेर रहीं शुभांगी ने इससे पहले कई फिल्म प्रोजेक्ट, लघु और विज्ञापन फिल्मों सहित म्यूजिक अलबम के लिए काम किया है। मौजूदा सफलता से उत्साहित शुभांगी  मलयालम भाषा के सवाल पर कहती हैं, 'कला के क्षेत्र में भाषा बाधक नहीं बन सकती है। कला और अभिनय के क्षेत्र में निष्ठा से आगे बढ़ें, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है।' वहीं त्रिवेंद्रम के रहने वाले अरविंद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के पूर्व छात्र रहे हैं। दोनों ही कलाकारों के लिए यह किसी डीम प्रोजेक्ट जैसा था। 

आदर्श कृष्णदास की परिकल्पना और अश्विन आर एम एवं अरविंद पीके के निर्देशन में मधुर संगीत और शानदार फोटोग्राफी के साथ तैयार वीडियो के लिए नंदू टीके ने गीत लिखे और स्वयं अश्विन के साथ ही मोनिका ने स्वर दिए हैं। अबिन सागर ने गिटार और निखिल राम ने बांसुरी से सुरों को सजाया है।     

'इनीउन्नुम ’ म्यूजिक वीडियो को जिस ढंग से युवा पसंद कर रहे हैं, उससे लगता है कि प्रेम की किसी कहानी के बीच भाषा की दीवार खड़ी नहीं होती। वीडियो में मलयालम भाषा है और उत्तर भारत के लोग पसंद कर रहे हैं।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed