फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'murder 3' poster a copy of American film

अमेरिकन फिल्म की नकल है 'मर्डर 3' का पोस्टर

Thu, 27 Dec 2012 02:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Dec 2012 02:50 PM IST
विज्ञापन
'murder 3' poster a copy of American film

बॉलीवुड पर हमेशा से यह इल्जाम लगता रहा है कि यहां की कई फिल्मों की थीम हॉलीवुड फिल्मों से चोरी की होती है। हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों की थीम को चुराकर हिंदी फिल्में बनाई गई हैं। हर तरह के फिल्मकारों ने ऐसे प्रयोग किए हैं। थीम के बाद अब बॉलीवुड, फिल्मों के पोस्टर भी कॉपी करने लगा है।

विज्ञापन


अभी ताजा मामला 'मर्डर 3' का है। पिछले दिनों 'मर्डर 3' का जो पोस्टर जारी किया गया है वह एक हॉलीवुड फिल्म की नकल है। 'मर्डर 3' का यह पोस्टर हॉलीवुड फिल्म 'जेनेफिर बॉडी' की नकल है। 'मर्डर 3' के इस पोस्टर में एक लड़की के लिप्स से खून के ड्रॉप्स को गिरते हुए दिखाया गया है। 'जेनेफिर बॉडी' की तुलना में इस पोस्टर में सिर्फ इतना ही अंतर है कि 'मर्डर 3' के पोस्टर में होठों के बीच गुलाब के पौधे की एक लकड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन


इस बारें में फिलहाल महेश भट्ट ने अभी कुछ भी नहीं कहा है। 'मर्डर 3' के पहले 'मर्डर 2' का पोस्टर भी हॉलीवुड की एक फिल्म 'एंटी क्राइसिट' की नकल था। इसके अलावा 'रॉ-वन', 'द्रोण', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'अगली और पगली' व 'काइट' फिल्म के पोस्टर भी हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी रहे हैं। महेश भट्ट के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed