मुंबई पुलिस: अभिनेत्री निकिता दत्ता से मोबाइल छीनने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
निकिता ने बताया था कि घटना 28 नवंबर रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। इसका फायदा उठाकर एक बदमाश ने निकिता के हाथ से फोन छीन लिया। इससे पहले कि निकिता कुछ कर पातीं, वो दोनों वहां से भाग निकले। पहले तो निकिता को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जबतक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे।
निकिता ने आगे कहा था, ‘मैंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कर दी। ये मैसेज मैं इसलिए लिख रही हूं ताकि मैं आप सभी को आगाह कर सकूं। मैं आशा करती हूं कि ऐसा किसी और के साथ ना हो. मेहनत से कमाए गए पैसों से लिए आपकी कीमती चीजें किसी और की गलती से दूर ना चली जाएं।'
Maharashtra: Mumbai Police says it has arrested three persons in a case pertaining to the mobile phone snatching of actress Nikita Dutta in Bandra on November 28
(Photo: Dutta's Twitter account) pic.twitter.com/Pse2PuALoF — ANI (@ANI) December 14, 2021