फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police register case Against Rapper Umesh Khade for Anti Government song

Rapper Umesh Khade: सरकार विरोधी गाना गाने पर एक और रैपर पर हुई कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 09 Apr 2023 05:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Apr 2023 05:36 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने सरकार और प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ कथित तौर पर गीत गाने को लेकर रैपर उमेश खाडे के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Mumbai Police register case Against Rapper Umesh Khade for Anti Government song
उमेश खाडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने रैपर उमेश खाडे के खिलाफ 'सरकार विरोधी' गाने को लेकर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मुंबई पुलिस ने रैपर उमेश खाड़े के खिलाफ कथित रूप से सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ गाना गाने के लिए मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

ताजा मामले में शिकायत मुंबई पुलिस के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिक के अधिकारी ने शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत के आधार पर सात अप्रैल को रैपर उमेश खड़े के खिलाफ एफआईआर हुई। उमेश वडाला एरिया में रहता है. रैपर पर गाना ‘भोंगली के जनता’ को लेकर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट शंभू पर गाना अपलोड किया था, जोकि वायरल हो गया था। उमेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(2) (दो वर्गों के बीच दुश्मनी, नफरत बढ़ाने के मकसद से कही गई बात), 504 (शांति भंग करने की कोशिश) और आईटी क़ानून की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को FIR दर्ज होने के बाद खाडे को एक नोटिस दिया गया, जिसमें कहा गया कि जब भी जरूरत हो वह जांच अधिकारी के सामने पेश हों। उन्होंने कहा कि रैपर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा था कि खाडे के गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इससे पहले पांच अप्रैल को अंबरनाथ पुलिस ने रैपर राज मुंगसे के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप लगा कि रैपर ने वर्तमान शिवसेना-बीजेपी सरकार के खिलाफ बिना किसी का नाम लिए आपत्तीजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। 

यह भी पढ़ें: बेबी शॉवर के बाद पत्नी उपासना संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे राम चरण, साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed