फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mukesh khanna give reaction on kangana ranaut azaadi statement called actress chaploos

Social Media: भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर कंगना पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ये उनकी अज्ञानता को दर्शाता है

Mon, 22 Nov 2021 11:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 22 Nov 2021 11:44 PM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में कंगना को आजादी पर दिए गए बयान के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया बल्कि उनके खिलाफ कई जगहों पर शिकायतें भी दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन
mukesh khanna give reaction on kangana ranaut azaadi statement called actress chaploos
मुकेश खन्ना - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में कंगना को आजादी पर दिए गए बयान के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया बल्कि उनके खिलाफ कई जगहों पर शिकायतें भी दर्ज करवाई गई। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और शिकायत दर्ज होने पर भी कंगना रणौत अपने बयान से टस से मस नहीं हुई। कंगना रणौत के बयान पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक ने प्रतिक्रिया जाहिर की।

विज्ञापन


मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की लगाई क्लास

हमेशा हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखने वाले शक्तिमान अभिनेता मुकेश खन्ना ने अब कंगना ने बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कंगना द्वारा दिए गए ‘भीख’ वाले बयान पर एक्ट्रेस की क्लास लगाई है। कंगना रणौत के इस बयान के बाद दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने उन्हें चापलूस कहा और कहा कि ये उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। उन्होंने पुरस्कार मिलने के बाद इस तरह की बात की है।
विज्ञापन

 

View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन

mukesh khanna give reaction on kangana ranaut azaadi statement called actress chaploos
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के बयान को बताया बचकाना

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मुझसे ये सवाल पूछा कि आपने देश के इंडिपेंडेस पर किए गए कटाक्ष पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं दी। लेकिन मैं बता दूं कि मैं कहा चुका हूं लेकिन शायद उसे पढ़ा नहीं गया। तो मैंने सोचा पब्लिक के सामने ही कह दूं। मेरे हिसाब से ये स्टेटमेंट बहुत ही बचकाना, हास्यपद और चापलूसी प्रेरित था।

ये उनकी अज्ञानता को दर्शाता है

मुकेश खन्ना ने आगे कैप्शन में लिखा, ‘अज्ञानता को दर्शाता है या पद्म अवॉर्ड का साइड इफेक्ट है मैं नहीं जानता। ये बात सब जानते हैं कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इसको अलग जामा पहनाने की कोशिश करना भी किसी के लिए मूर्खता से कम नहीं होगा। इसी के साथ मुकेश खन्ना ने लिखा, ‘पर यहां मैं ये खुलासा भी करना चाहूंगा कि ये कहना या गाना कि, ‘दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल.. भी वास्तविकता से उतना ही दूर है जितना ऊपर वाला स्टेटमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed