फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mukesh chhabra talks about salman khan he said actor lives in 1 bhk flat doesnt like fancy expensive things

Mukesh Chhabra: मुकेश छाबड़ा ने बांधे सलमान की तारीफों के पुल, कहा- इतने बड़े स्टार होने के बाद भी 1BHK...

Sun, 19 Mar 2023 06:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Mar 2023 06:37 PM IST
सार

मुकेश छाबड़ा हाल ही में रणवीर सिंह के शो में पहुंचे। यहां उन्होंने सलमान खान से जुड़े कई खुलासे किए। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट सहित कई फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं।

विज्ञापन
mukesh chhabra talks about salman khan he said actor lives in 1 bhk flat doesnt like fancy expensive things
सलमान खान, मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनको इंडस्ट्री में दबंग खान भी कहा जाता है। सलमान अपने दिलेर रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार तमाम सितारों ने अभिनेता के इस रवैये की सराहना भी की है। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी सलमान खान की तारीफों के पुल बांधे उन्होंने कहा कि सलमान देश के सबसे बड़े सितारों में से एक होने के बाद भी इतनी सादगी से जिंदगी जीते हैं, जिससे वह हैरान हैं।  
विज्ञापन

बिल्कुल नहीं बदले सलमान
मुकेश छाबड़ा हाल ही में रणवीर सिंह के शो में पहुंचे। यहां उन्होंने सलमान खान से जुड़े कई खुलासे किए। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट सहित कई फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। वह सलमान को करीब एक दशक से जानते हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े अभिनेता होने के बाद भी सलमान बिल्कुल नहीं बदले हैं। कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है कि सलमान एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जिनको अगर कोई रात में 3 बजे भी बुलाए तो वह जवाब जरूर देते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Natu Natu: आरसी 15 के सेट पर प्रभुदेवा ने खास अंदाज में किया राम चरण का स्वागत, नाटू-नाटू पर डांस वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

मूड जानने के बाद करते हैं बात
इंटरव्यू में छाबड़ा ने कहा, 'वह एकमात्र व्यक्ति हैं जो हमेशा सभी के लिए उपलब्ध रहते हैं, वह आपके समर्थन के लिए खड़े होते हैं। वह ईमानदार है और लोग उनकी ईमानदारी को गलत समझते हैं।' छाबड़ा ने आगे कहा कि उनको जब सलमान से किसी भी बारे में बात करनी होती है तो वह पहले उनका मूड जान लेते हैं। तब कोई बात करते हैं।

विज्ञापन

सादा जीवन जीते हैं सलमान
सलमान खान के सादे जीवन के बारे में बताते हुए छाबड़ा ने कहा कि अभिनेता अभी भी 1बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। इसमें एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल, एक छोटा सा एरिया जहां वह लोगों से बात करता है, एक छोटा जिम और एक कमरा है। वह ज्यादा विलासिता पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे, किशोर, बुजुर्ग हर कोई सलमान खान को प्यार करता है। हल्के फुल्के अंदाज में छाबड़ा ने सलमान और उनकी बैचलर लाइफ को लेकर बने मीम्स का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग जो सिंगल हैं, वो सलमान खान को देखते हैं और खुश हो जाते हैं। जितने भी सिंगल लोग हैं, सब के गुरु सलमान भाई हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed