फर्जी अकाउंट चलाने वालों को मुकेश छाबड़ा ने लगाई लताड़, कहा- कम से कम नाम तो सही लिखो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आए दिन मशहूर हस्तियों के फर्जी अकाउंट सामने आते रहते हैं। अक्सर काफी लोग गच्चा खा जाते हैं कि कौन सा अकाउंट फर्जी है और कौन सा असल। वैसे तो तकरीबन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नीले टिक के चलते आधिकारिक अकाउंट होने की पुष्टि हो जाती है। बावजूद इसके ढेरों ऐसे भोले-भाले लोग होते हैं जो फर्जी अकाउंट के झांसे में आकर उनके द्वारा साझा की जानकारी को सच मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ इंडस्ट्री के मशहूर कॉस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ भी देखा गया है। हाल में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से उनके नाम से फर्जी अकाउंट चलाने वालों को लताड़ लगाई है।
उन्होंने बहुत ही रोचक अंदाज में अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'प्यारे गुमनाम, मुझे उम्मीद है कि तुम ठीक होगे। मैं तुम्हें सूचित करना चाहता हूं कि इंटरनेट पर किसी दूसरे व्यक्ति के तौर पर पेश आना एक अपराध है। तुमने मेरे नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई है। तुम मेरे कोई फैन या फैन नहीं भी हो सकते हो। लेकिन कम से कम मेरे नाम की स्पेलिंग तो सही लिखो। यह पहली बार नहीं है जब तुमने यह किया है। तुमने यह इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर ढेरों बार किया है। मैं सच में अचंभित होता हूं कि इससे तुम्हें क्या मिलता है। कृपया यह सब करना बंद कर दो। यह तुम्हें कानूनी कार्यवाही में फंसा सकता है।'
गौरतलब है कि बीते दिनों लॉकडाउन के दौरान ही मुकेश ने 'इंडिया लेट्स मेक अ फिल्म' नामक एक प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने अपनी कॉस्टिंग कंपनी के तहत फिल्म निर्माण का शौक रखने वालों से अपने घर से ही एक मिनट की फिल्म बना कर भेजने को कहा था। चुनी गई फिल्मों को उन्होंने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की बात कही थी।
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) May 4, 2020