रणबीर कपूर पर ऐसे भारी पड़े गुरमीत राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी विवादों के बीच रिलीज फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' बॉलीवुड के टेलेंटेड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' पर भारी पड़ती दिख रही है।
दोनों ही फिल्में शुक्रवार को साथ रिलीज हुईं थीं। डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी' के बारे में किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर युवा दिलों की धड़कन रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' को टक्कर भी दे सकती है, पर टक्कर तो दूर की बात रही यह फिल्म तो अब 'रॉय' पर भी भारी पड़ती दिख रही है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर यकीन करें तो 'एमएसजी' ने अब तक 'रॉय' की तुलना में ज्यादा कमाई कर ली है।
फिल्म का विवाद ही बना उसकी यूएसपी
गौरतलब है कि 'एमएसजी' विवादों में इतना घिरी की इसके रिलीज होने के आसार भी कम होने लगे थे लेकिन लगता है कि बाबा राम रहीम और उनकी यह फिल्म का विवाद ही फिल्म की यूएसपी बन गया है।
दर्शक फिल्म को देखने के उत्सुक दिख रहे हैं और शायद यही कारण है कि विवाद जानने की उनकी उत्सुकता रणबीर कपूर, जैक्लीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल के अभिनय से सजी 'रॉय' पर भारी पड़ती दिख रही है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं। हालांकि स्टार कास्ट से लेकर गीत-संगीत तक रॉय का हिट कहा जाएगा फिर भी एमएसजी का विवाद इन सबको फीका साबित कर रहा है।
कलेक्शन में भी मारी बाजी
सूत्रों की माने तों जहां वीकेंड में रॉय ने करीब 26 करोड़ के आसपास की कमाई की है वहीं एमएसजी ने इतने ही दिनों में 33 करोड़ के आसपास कमा डाले हैं।
अगर लागत की बात करें तो एमएसजी की लागत भी रॉय से कहीं कम है। ऐसे में यह तो माना ही जाएगा कि फिल्म रॉय की तुलना में सफल साबित हो रही है। यानि की बाबा राम रहीम की लीला के आगे रणबीर कपूर भी नहीं ठहर पाए हैं।
"चिटिया कलाइयां वे" और "तू है कि नहीं" जैसे सुपरहिट गाने भी इसे मैसेंजर ऑफ गॉड से ज्यादा कमाई नहीं करवा पा रहे हैं।