{"_id":"6a2f855fefb23f41dd02c359","slug":"mrunal-thakur-shares-photos-from-chicago-amid-hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-buzz-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकागो की सड़कों पर सैर करती नजर आईं मृणाल ठाकुर, शहर को अलविदा कहते हुए टूटा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिकागो की सड़कों पर सैर करती नजर आईं मृणाल ठाकुर, शहर को अलविदा कहते हुए टूटा दिल
Mon, 15 Jun 2026 10:23 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:23 AM IST
सार
Mrunal Thakur Photos: 'है जवानी तो इश्क होना है' की चर्चा के बीच मृणाल ठाकुर अमेरिका के शिकागो गई हैं। यहां से उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
विस्तार
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है। इस बीच मृणाल ठाकुर शिकागो की सैर पर गई हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
शिकागो की सड़कों पर मृणाल
मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शिकागो की सड़कों पर पोज दिए हैं। उन्होंने अलग-अलग आउटफिट भी पहने हैं। यही नहीं उन्होंने यहां से वर्कआउट करते हुए भी तस्वीर शेयर की है।
कैप्शन में क्या है?
तस्वीरें शेयर करते हुए मृणाल ठाकुर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'बैग पैक कर रही हूं और इस शहर को गुड बाय कह रही हूं। ये वाकई जानलेवा है।' इसके साथ उन्होंने रोने वाला और दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया है।
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज हुई है। इसके निर्देशक डेविड धवन हैं। इसे टिप्स फिल्म्स और मैक्सिमिलियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसमें मृणाल ठाकुर के अलावा वरुण धवन और पूजा हेगड़े अहम किरदारों में हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा इसमें सहायक कलाकारों में मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी, कुब्रा सैत और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से इसलिए तलाक लेने की कोशिश करता है क्योंकि वह बच्चा चाहता है। जस जब लंदन जाता है, तो उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। दोनों में प्यार होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब तलाक के बीच बानी और प्रीत दोनों एक-साथ जस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देती हैं।
फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से इसलिए तलाक लेने की कोशिश करता है क्योंकि वह बच्चा चाहता है। जस जब लंदन जाता है, तो उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। दोनों में प्यार होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब तलाक के बीच बानी और प्रीत दोनों एक-साथ जस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देती हैं।