Radhika Apte Statement: 'ब्रेस्ट साइज बढ़ा लो, नाक ठीक करा लो...', बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाली बॉडी शेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुद को मिले सलाह पर खुलकर बात की है।
विस्तार
राधिका आप्टे एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन वक्ता भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने विचारों को बेबाकी के साथ सामने रखती नजर आती हैं, और इसे लेकर वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। राधिका को हमेशा शोबिज की अंदरूनी दुनिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते देखा जाता रहा है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में की जाने वाली बॉडी शेमिंग का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है।
राधिका आप्टे को मिली थी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की सलाह
राधिका आप्टे ने साफ किया है कि करियर के शुरुआती दौर में वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। एक्ट्रेस को ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और नाक ठीक कराने की सलाह दी गई थी। इतना ही नहीं वजन ज्यादा होने की वजह से भी राधिका को शुरुआत में एक फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। राधिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शुरुआती दौर में उनसे कहा गया था कि अगर वह सफल होना चाहती हैं तो उन्हें अपने अपीयरेंस बदलने होंगे।
Malaika-Arjun : शादी की अटकलों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए मलाइका-अर्जुन, फैंस को भाया एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक
बढ़े वजन की वजह से धोना पड़ा फिल्म से हाथ
राधिका आप्टे ने कहा, 'मैंने एक फिल्म खो दी, क्योंकि मेरा वजन तीन या चार किलो ज्यादा था। बेशक जब आप नए होते हैं तो वे कहते हैं कि आप अपनी नाक क्यों नहीं ठीक करा लेतीं। आप ब्रेस्ट क्यों नहीं बड़े कर लेतीं। ये शुरुआत में हुआ था। मिडिल में भी कुछ लोग आपकी बॉडी पर ऐसी टिप्पणी करते हैं, जैसे उनका अधिकार हो। अब जागरुकता की वजह से पिछले कुछ सालों में हम इस बारे में बहुत खुलकर बात कर सकते हैं। हम कह सकते हैं कि अगर आप फिर से मुझसे ऐसा कहते हैं तो मैं तय करूंगी कि आप कम से कम इस प्रोजेक्ट से बाहर हो जाएं।'
Mika Singh: दोहा एयरपोर्ट पर मीका सिंह के साथ हुआ कुछ ऐसा, सिंगर ने PM मोदी को किया सेल्यूट
टाइपकास्ट से भी जूझ चुकी हैं राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने साफ किया कि इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त आपको टाइपकास्ट से भी जूझना पड़ता है। राधिका कहती हैं, 'धारणाएं बहुत अजीब हैं। लोग सोचते थे कि मैं सबसे लंबे समय तक गांव की लड़की ही रह सकती हूं, जब तक मैंने बदलापुर नहीं की। बदलापुर के बाद लोगों को लगा कि मैं केवल सेक्स कॉमेडी ही कर सकती हूं, मैं कपड़े उतार सकती हूं। तो, मैं रुक गई। मैंने उन्हें कभी हां नहीं कहा।' राधिका आप्टे ने एक गांव की लड़की से लेकर मॉर्डन-शहरी लड़की के किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाया है। एक्ट्रेस अब फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।