Mrs Chatterjee Vs Norway: अगले साल 20 मई को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी
यह एक फीचर फिल्म है, जिसे अगले साल 20 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मखर्जी की आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह एक फीचर फिल्म है, जिसे अगले साल यानी 2022 में 20 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।
फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और मानवाधिकरों को हिलाकर रख दिया है। खास बात यह है कि कोरोना काल में इस फिल्म के पूरे अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को बायो बबल में शूट किया गया था। साथ ही एस्टोनिया और भारत के कुछ हिस्सों में फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।
With the odds against her, this mother must fight it all and more to be strong for her children!
Inspired by a true story, #MrsChatterjeeVsNorway starring #RaniMukerji releases in theatres on Friday, May 20th 2022! pic.twitter.com/ANp87Ltp8tविज्ञापन विज्ञापन— Zee Studios (@ZeeStudios_) December 7, 2021
इस बारे में जानकारी देते हुए एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘अपने सामने आने वाली सभी बाधाओं से लड़कर इस मां को अपने बच्चे के लिए मजबूत होना चाहिए। एक सच्ची कहानी से प्रेरित रानी मुखर्जी स्टारर मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे शुक्रवार 20 मई, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से वापसी की थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब यह फिल्म रानी के एक्टिंग करियर के लिए काफी अहम मानी जा रही है।