{"_id":"61e6ba99eed1b75c275ab8f7","slug":"mouni-roy-wedding-know-who-will-be-attend-mouni-roy-and-suraj-nambiar-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy Wedding: जानिए, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही नई जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy Wedding: जानिए, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही नई जानकारी
Tue, 18 Jan 2022 07:11 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:11 PM IST
सार
अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि यह कपल पिछले कुछ वक्त से शादी को लेकर चर्चाओं में है।
विज्ञापन
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि यह कपल पिछले कुछ वक्त से शादी को लेकर चर्चाओं में है। दोनों की शादी गोवा में होगी। बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार पिछले 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अब जल्द ही गोवा के एक होटल में शादी कर रहे है, जिसका फंक्शन 23 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि शादी की तैयारी जोरों से चल रही है। दोनों की शादी में इंडस्ट्री से कई मेहमान शामिल होंगे। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, आशिका गरोड़िया, मीत ब्रदर्स, कोरियोग्राफर राहुल और प्रतीक, फैशन डिजाइनर अनु खुराना शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की संगीत पार्टी की डांस रिहर्सल मुंबई में हो रही है। मौनी और सूरज पहली बार 2019 के नए साल के एक पार्टी में दुबई के एक नाइट क्लब में मिले थे। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गये। मौनी रॉय की सूरज की मां रेणुका नांबियार और पिता राजा नांबियार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है। इसके अलावा सूरज के भाई नीरज और उनकी पत्नी मौनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। इस रॉयल वेडिंग की गेस्ट लिस्ट से अच्छी तरह से पता चलेगा कि इस शादी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होंगे।
विज्ञापन