Mouni Roy: न्यू ईयर पार्टी से बाहर आते वक्त धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय, दिशा पाटनी ने उठाया, कार तक ले गए पति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिनेत्री जश्न मनाते हुए सड़क पर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के अचानक गिरने से उनके आस-पास मौजूद सभी लोग, जिनमें कई कैमरामैन भी शामिल थे, चौंक गए।
विस्तार
दोस्त को संभालते दिखीं दिशा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिनेत्री जश्न मनाते हुए सड़क पर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के अचानक गिरने से उनके आस-पास मौजूद सभी लोग, जिनमें कई कैमरामैन भी शामिल हैं, चौंक गए। उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी उनके साथ खड़ी थीं। मौनी के अचानक गिरने के बाद उन्हें तुरंत हरकत में आते हुए और उन्हें खड़े होने में मदद करते हुए देखा गया। मौनी के पति भी उन्हें पकड़कर कार की ओर जाते हुए देखे गए।
विज्ञापन विज्ञापन
लोगों की मिली प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कौन सा तरीका है न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मौनी तो पूरी तरह से नशे में धुत हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'दिशा सच में मौनी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। हमेशा मदद करते हुए दिखती हैं।'
पाइपलाइन में हैं ये फिल्में
दुर्घटना के बावजूद, मौनी को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया, खुद को संभाला। वर्कफ्रंट की बात करें को मौनी अगली बार 'सलाकार' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन फारुक कबीर कर रहे हैं। दूसरी ओर, दिशा अगली बार अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। वह मोहित सूरी की 'मलंग 2' में भी नजर आएंगी।