{"_id":"6a0e6fe7d7b47514cb0eb95c","slug":"mouni-roy-bold-and-beautiful-look-viral-from-cannes-film-festival-2026-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे फैंस के होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे फैंस के होश
Thu, 21 May 2026 08:07 AM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Thu, 21 May 2026 08:07 AM IST
सार
Mouni Roy Cannes Look Viral: मौनी रॉय इस वक्त कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। ब्लैक गाउन लुक के बाद उनका एक बोल्ड अंदाज फैंस को देखने को मिला है। मौनी ने कान फेस्टिवल से अपनी कुछ बोल्ड लुक वाली तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
विस्तार
मौनी रॉय बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस, स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में भी वह अपने लुक और स्टाइल से फैंस का दिल जीत रही हैं। बुधवार देर रात मौनी ने इस इवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उनका बोल्ड और दिलकश अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन
मौनी रॉय ने ऑफ शोल्डर गाउन लुक में अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
इस लुक में मौनी का बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। उन्होंने मेकअप बिल्कुल कम किया है। मौनी के इस लुक पर एक्टर अर्जुन बिजलानी और इंफ्लुएंसर ओरी ने भी रिएक्शन दिया है, एक्ट्रेस के लुक को सराहा है।
विज्ञापन
सिल्वर कलर के गाउन लुक में मौनी ने कई पोज दिए। कभी कार में बैठकर, तो कभी कान इवेंट के वेन्यू पर वह हंसती-मुस्कुराती नजर आईं।
गाउन ड्रेस के साथ मौनी ने डायमंड नेकलेस पहना था, जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही थी। डायमंड ब्रेसलेट और रिंग्स भी मौनी ने पहनी है। इस तरह उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
कान फिल्म फेस्टिवल से हटकर मौनी के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक बॉलीवुड फिल्म 'द वाइफ्स' भी कर रही हैं।