फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback: When Dharmendra Slapped Actor Govinda On Film Awaargi Set Due to This Reason

Monday Flashback: जब गोविंदा के इस फैसले से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, सबके सामने जड़ा था थप्पड़!

Mon, 16 Oct 2023 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Oct 2023 08:37 AM IST
सार

वर्ष 1990 में गोविंदा की फिल्म ‘आवारगी’ आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं। इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि ‘ही मैन’ धर्मेंद्र ने गोविंदा को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
Monday Flashback: When Dharmendra Slapped Actor Govinda On Film Awaargi Set Due to This Reason
धर्मेंद्र-गोविंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में गोविंदा एक बड़े स्टार रहे हैं। उनकी एक्टिंग, कॉमिक टाइमिंग के अलावा फैंस उनके डांस के भी दीवाने रहे हैं। हालांकि, कहा जाता है कि गोविंदा में सबकुछ शानदार होने के बावजूद एक चीज खराब थी कि उनका व्यवहार प्रोफेशनल नहीं रहा। वह वक्त के पाबंद नहीं रहे, इस वजह से उनके साथ काम करने वाले नाराज रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार तो गोविंदा के एक फैसले से धर्मेंद्र इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने गोविंदा के थप्पड़ लगा दिया था। आखिर क्या हुआ था ऐसा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


बीच में फिल्म छोड़ने का फैसला कर बैठे थे चीची
वर्ष 1990 में गोविंदा की फिल्म ‘आवारगी’ आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं। इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि ‘ही मैन’ धर्मेंद्र ने गोविंदा को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, फिल्म की निर्माता हेमा मालिनी ने फिल्म में पहले केवल गोविंदा और एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को कास्ट किया था, लेकिन फिर कुछ वक्त बाद फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए, जिसके बाद फिल्म में एक्टर अनिल कपूर को भी लिया गया।
विज्ञापन

Dhvani Bhanushali: पीएम मोदी ने गरबा के लिए लिखा गीत, इस गायिका ने दी आवाज, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


सबके सामने मारा था थप्पड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को पता चला कि उनके साथ फिल्म में किसी और एक्टर को भी कास्ट किया गया है तो उन्होंने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को जब भनक लगी कि गोविंदा बीच में ही फिल्म छोड़कर जा रहे हैं तो वह गुस्से में आ गए। रिपोर्ट्स में ही यह दावा किया गया है कि गुस्से से भरे धर्मेंद्र ने पहले तो एक्टर को बुलाकर बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानें तो उन्होंने सबके सामने सेट पर गोविंदा को एक जोरदार थप्पड़ दे मारा।
Richa Chadha: कुछ फिल्में करने का ऋचा चड्ढा को आज तक है अफसोस, बोलीं- मैं खुद हैरान होती हूं

धर्मेंद्र ने किया था इनकार
हालांकि, बाद में जब यह बात सामने आई तो धर्मेंद्र ने गोविंदा को थप्पड़ मारने वाली बात से इंकार कर दिया था। इसके अलावा गोविंदा को एक फिल्म के सेट पर अमरीश पुरी द्वारा थप्पड़ मारने की खबरें भी खूब सामने आई थीं। कहा जाता है कि अमरीश पुरी वक्त के पाबंद थे और सेट पर समय से पहुंचते थे, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा की लेट लतीफी से वो बेहद परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन अमरीश पुरी इस बात से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने गोविंदा को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था और उन्हें लेट आने पर सबक सिखाया था।
Dino James: कौन हैं खतरों के खिलाड़ी 13 विनर डिनो जेम्स, ट्रॉफी के साथ चमचमाती कार की अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed