{"_id":"5a8568ea4f1c1ba0268ba478","slug":"molestation-against-tv-actress-in-fitness-center-case-registered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न, फिटनेस सेंटर में आने वाला युवक करता था ऐसे डिमांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न, फिटनेस सेंटर में आने वाला युवक करता था ऐसे डिमांड
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न का मामले सामने आया है। मंगलवार को एक्ट्रेस ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद अंबोली पुलिस ने एक्ट्रेस के साथ जिम में एक्सरसाइज करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान विश्वजीत शेट्टी के रूप में की गई है।
दरअसल, 37 वर्षीय यह एक्ट्रेस वर्सोवा स्थित एक फिटनेस सेंटर में एक्सरसाइज करने जाती थी। जहां आरोपी भी आता था। दोनों के बीच मामूली जान पहचान थी। जिससे आगे बढ़ते हुए आरोपी एक्ट्रेस से सेक्शुअल डिमांड रखता था। नहीं मानने के बाद उसने एक्ट्रेस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

Trending Videos
मंगलवार दोपहर पीड़िता की उस आरोपी से तब लड़ाई हो गई जब उन्हें पता चला कि उसने उनकी किसी फ्रेंड को कुछ भद्दा मेसेज भेजा है। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 A, 500, 504, 506 और 509 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी परमजीत सिंह दहिया के मुताबिक केस की जांच करने के लिए फिटनेस सेंटर के सभी सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। आरोपी शेट्टी ने एक्ट्रेस के साथ उसकी दोस्त के सामने ही दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी थी।
डीसीपी परमजीत सिंह दहिया के मुताबिक केस की जांच करने के लिए फिटनेस सेंटर के सभी सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। आरोपी शेट्टी ने एक्ट्रेस के साथ उसकी दोस्त के सामने ही दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी थी।