फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Raina shocks fans with pics from secret intimate wedding See here

Mohit Raina Wedding: एक्टर मोहित रैना ने नये साल पर गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 07:30 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jan 2022 07:30 PM IST
सार

अभिनेता मोहित रैना शादी बंधन के बंधन में बंध गये हैं। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मोहित अपनी पत्नी अदिति के साथ विवाह की रस्मे निभाते दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Mohit Raina shocks fans with pics from secret intimate wedding See here
मोहित रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता मोहित रैना शादी बंधन के बंधन में बंध गये हैं। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मोहित अपनी पत्नी अदिति के साथ विवाह की रस्मे निभाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर में दोनों फेरे लेते दिख रहे हैं। इस फोटो ने उनके प्रशंसकों को सरप्राइज कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी अदिति के साथ दिख रहे हैं। मोहित ने शेरवानी और अदिति ने लहंगा पहन रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता मोहित रैना ने लिखा है, प्यार किसी भी बाधा नहीं पहचानता है। यह बाधाओं को कूदता है, बाड़ से छलांग लगाता है, दीवारों में घुसकर अपनी मंजिल तक आशा के साथ पहुंचता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)



इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, आखिर शिव को अपनी पार्वती मिल ही गईं। वहीं एक अन्य यूजर ने चौंकते हुए लिखा कि यह कब हुआ? मोहित सर ने शादी कर ली। वहीं कई यूजर्स लिख रहे हैं कि भगवान दोनों को आशीर्वाद दें। गौरतलब है कि मोहित रैना को सीरियल ‘देवों के देव-महादेव' में शिव की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनकी आखिरी फिल्म 'शिद्दत' थी जिसमें वह डायना पेंटी के साथ दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed