फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Raina learn foreign language for his upcoming film Shiddat

Shiddat: किरदारों में खो जाने वाले मोहित रैना का नया सबक, फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए सीखी ये विदेशी भाषा

Sat, 25 Sep 2021 12:29 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:29 PM IST
सार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘शिद्दत’ के ट्रेलर में अभिनेता मोहित रैना ने अपनी भाव भंगिमाओं से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक मोहित ने एक लंबी पारी खेली है। और, इन दिनों डिजिटल मनोरंजन जगत के वह सबसे पसंदीदा सितारे बन चुके हैं। ओटीटी के आने के बाद से जिन अभिनेताओं के पास इन दिनों खूब ऑफर्स आ रहे हैं, उनमें से एक मोहित रैना भी हैं।

विज्ञापन
Mohit Raina learn foreign language for his upcoming film Shiddat
मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘शिद्दत’ के ट्रेलर में अभिनेता मोहित रैना ने अपनी भाव भंगिमाओं से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक मोहित ने एक लंबी पारी खेली है। और, इन दिनों डिजिटल मनोरंजन जगत के वह सबसे पसंदीदा सितारे बन चुके हैं। ओटीटी के आने के बाद से जिन अभिनेताओं के पास इन दिनों खूब ऑफर्स आ रहे हैं, उनमें से एक मोहित रैना भी हैं। खास बात ये है कि मोहित अपने इन किरदारों के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं और फिल्म ‘शिद्दत’ के अपने किरदार के लिए तो उन्होंने फ्रेंच भाषा भी सीखी है।

विज्ञापन


फिल्म ‘शिद्दत’ के बारे में मोहित रैना कहते हैं, “किसी कैरेक्टर के लिए हम जो करते हैं, वही कैरेक्टर हमारे लिए करता है। मैं जानता था कि फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए मुझे असली पेरिसवासी की तरह दिखना, महसूस करना और बोलना करना है। मैं सब कुछ ठीक तरीके से करना चाहता था, चाहे मेरा एक्सेंट हो या मेरा उच्चारण क्योंकि आखिर में, एक कलाकार के तौर पर मेरा काम दर्शकों को विश्वसनीय सफर पर ले जाना है।”

विज्ञापन

सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी स्टारर फिल्म ‘शिद्दत’ एक रोमांटिक स्टोरी है जो प्रेम नाम की पहेली के पीछे पागलपन, जुनून और दर्द को बयां करती है। फिल्म में मोहित रैना की जोड़ी डायना पेंटी के साथ बनी है। फिल्म के ट्रेलर में में दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया है। फिल्म ‘शिद्दत’ का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed