{"_id":"5bd9924abdec22696720df65","slug":"mobile-phone-ban-on-the-set-of-salman-khan-film-bharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत' के सेट से लीक हो रही थीं सलमान खान की तस्वीरें, मेकर्स ने बैन कर दिए मोबाइल फोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' के सेट से लीक हो रही थीं सलमान खान की तस्वीरें, मेकर्स ने बैन कर दिए मोबाइल फोन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले सलमान खान इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । 'भारत' कोरियन फिल्म 'एन ओड टू माई फादर' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं ।
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । इससे पहले भी कई बार सेट से सलमान की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं । अब लगता है कि निर्माताओं ने इस बात को लेकर कमर कस ली है कि आगे से कोई तस्वीर लीक ना हो । इसके चलते मेकर्स ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिए हैं ।
कुछ घंटे पहले ही इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर ने सेट से एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में सेट पर लगा हुआ साइनबोर्ड नजर आ रहा है। इस साइनबोर्ड पर लिखा है, 'भारत, रील लाइफ प्रोडक्शंस, सेट पर फोन लाना मना है, सेट पर कोई भी विजिटर अलाउड नहीं है। सेट पर बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं होगी।'
विज्ञापन
बता दें कि सलमान फिल्म में कई अवतार में नजर आने वाले है। बीते दिनों हमने आपको जानकारी दी थी कि दीवाली के बाद फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग पंजाब में होगी। फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना नजर आने वाली हैं और इसी के साथ तब्बू से लेकर जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले है।

View this post on Instagram
A post shared by Bharat (@bharat_thefilm) on