{"_id":"576cbef64f1c1bd632b4855b","slug":"mla-sangeet-som-warns-of-stir-shorgul-producers-push-release-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शोरगुल' की रिलीज पर बुरी तरह फंसे मेरठ के सिनेमा मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शोरगुल' की रिलीज पर बुरी तरह फंसे मेरठ के सिनेमा मालिक
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सिनेमाहॉल संचालकों ने मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म शोरगुल दिखाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विधायक संगीत सोम ने चेतावनी दी है कि कहीं भी फिल्म चलाई गई, तो उग्र विरोध किया जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि फिल्म चलाएं, खुद प्रशासनिक अधिकारी पहला शो देखेंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे को आधार बनाकर फिल्म शोरगुल बनायी गयी है। फिल्म में जो किरदार हैं उनके नाम यूपी के नेताओं से मिलते जुलते रखे गये हैं। इस फिल्म को लेकर सरधना विधायक जिन्हें मुजफ्फरनगर दंगे का आरोपी बनाया गया, उन्होंने कड़ी आपत्ति जतायी थी। उनके विरोध को देखते हुए मेरठ के मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल संचालकों ने फिल्म के प्रदर्शन से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं डीएम पंकज यादव का कहना है कि फिल्म के प्रदर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। पहला शो एडीएम सिटी और मनोरंजन कर अधिकारी देखेंगे। लेकिन वेव सिनेमा के संजीव, मैग्नम के मुकेश और आईनोक्स के अभिषेक ने बताया कि विवाद को देखते हुए उनके यहां फिल्म नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
उधर, संगीत सोम का कहना है कि मेरठ के सिनेमाघर संचालकों ने मुझे बताया है कि फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। लेकिन तब भी कहीं फिल्म दिखाई जाती है, तो उसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।